डुमरांव: नया भोजपुर में श्रीभगवान कुशवाहा का स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह, कहा-सरकार का लक्ष्य हर गांव तक विकास पहुंचाना
Dumraon, Buxar | Jun 7, 2026 जिले में मंत्री पद ग्रहण करने के बाद पहली बार पहुंचे योजना एवं विकास विभाग के मंत्री श्रीभगवान कुशवाहा का आरा–बक्सर फोरलेन पर स्थित डुमरांव प्रखंड के नया भोजपुर गांव में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री के आगमन से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। सड़क किनारे बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।