सावर: ग्राम पंचायत प्रशासक पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने केकड़ी में प्रदर्शन कर SDM को सौंपा ज्ञापन
Sawar, Ajmer | May 27, 2026 गुलगांव ग्राम पंचायत प्रशासक नीरज चौधरी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी कर CM के नाम SDM को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।कई गंभीर आरोप लगाए।जल्द कार्यवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।