मऊरानीपुर: कटेरा कस्बे में बीमारी से तंग युवक ने नीम के पेड़ पर लगाई फांसी, खेत में लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
कटेरा थाना क्षेत्र के गढ़ीपुरा निवासी 34 वर्षीय संतोष उर्फ संतु ने कथित रूप से बीमारी से परेशान होकर खेत में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।