बेगूसराय: DM ने बाजार समिति स्थित EVM वेयरहाउस का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
बाजार समिति अवस्थित EVM वेयरहाउस का डीएम तुषार सिंगला ने शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में कई दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज से ईवीएम और वी-वीपैट का प्रथम स्तरीय जांच कार्य भी शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि यह जांच कार्य 21 मई तक आयोजित किया जाएगा.