बरियातु: राहुल सिंह गिरोह के तीन सदस्य हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल
बारियातू थाना पुलिस ने बनालात गांव में कार्रवाई करते हुए राहुल सिंह गिरोह के तीन सदस्यों को एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया। बारियातू थाना परिसर में रविवार शाम 5 बजे प्रेस वार्ता में बालूमाथ एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई।