कटनी नगर: स्लीमनाबाद पड़रभटा छिंदहाई मोहल्ले में रुपयों के विवाद पर युवक पर चलाई गोली, माथे को छू कर निकली,बची युवक की जान
स्लीमनाबाद थाने के पड़रभटा के छिंदहाई मोहल्ले में शनिवार रात युवक दुर्गा प्रसाद कोल पर रुपयों के लेनदेन पर गोली सिर से सटा कर चलाई गई और ट्रिगल दबाते ही बंदूक को युवक ने उठा दिया जिससे गोली युवक के माथे के ऊपरी हिस्से को छू कर निकल गई।घायल युवक को शनिवार रात 10:30मिनट पर जिला अस्पताल लाया गया।सूचना पर SDOP स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी भी जिला अस्पताल पहुँची