Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
No video available

नो बेग डे पर खेल गतिविधि ।। राउप्रावि मेघवाल मोहल्ला झारिया। @churutimes.com

Churu, Churu | Oct 5, 2022

MORE NEWS

बगड़िया गैस एजेंसी में आज दिन तक करीब 3 हजार उपभोक्ताओं की kyc बाकी है..

#churu #kyc #tharkiawaazajay #subcidy #useful

बगड़िया गैस एजेंसी में आज दिन तक करीब 3 हजार उपभोक्ताओं की kyc बाकी है.. #churu #kyc #tharkiawaazajay #subcidy #useful

Churu, Churu | Aug 3, 2026

वार्ड 46 में नियमित कचरा संग्रहण नहीं होने पर महिला कांग्रेस ने नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

चूरू, 3 अगस्त। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष सुनीता कपूरिया के नेतृत्व में वार्ड संख्या 46 में पिछले डेढ़ माह से घर-घर नियमित कचरा संग्रहण नहीं होने तथा सफाई व्यवस्था चरमराने के विरोध में नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड में कचरा संग्रहण के लिए आने वाला टिपर वाहन नियमित रूप से नहीं पहुंच रहा है। इसके कारण लोगों को मजबूरन खुले स्थानों पर कचरा डालना पड़ रहा है, जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। बारिश के मौसम में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।

सुनीता कपूरिया ने कहा कि स्वच्छ वातावरण प्रत्येक नागरिक का अधिकार है तथा घर-घर नियमित कचरा संग्रहण सुनिश्चित करना नगर परिषद की जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से तत्काल प्रभाव से नियमित कचरा संग्रहण एवं सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वार्डवासियों के साथ जनहित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान वार्ड की महिलाओं ने नगर परिषद परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर बलकेश, शर्मीला, सलमा बानो, गीता देवी, शारदा देवी, न्यामत बानो, अंजू, कविता सहित वार्ड की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

#tharkiawaazajay #ChuruNews #churu #MahilaCongress #nagarparishad

वार्ड 46 में नियमित कचरा संग्रहण नहीं होने पर महिला कांग्रेस ने नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन चूरू, 3 अगस्त। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष सुनीता कपूरिया के नेतृत्व में वार्ड संख्या 46 में पिछले डेढ़ माह से घर-घर नियमित कचरा संग्रहण नहीं होने तथा सफाई व्यवस्था चरमराने के विरोध में नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड में कचरा संग्रहण के लिए आने वाला टिपर वाहन नियमित रूप से नहीं पहुंच रहा है। इसके कारण लोगों को मजबूरन खुले स्थानों पर कचरा डालना पड़ रहा है, जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। बारिश के मौसम में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। सुनीता कपूरिया ने कहा कि स्वच्छ वातावरण प्रत्येक नागरिक का अधिकार है तथा घर-घर नियमित कचरा संग्रहण सुनिश्चित करना नगर परिषद की जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से तत्काल प्रभाव से नियमित कचरा संग्रहण एवं सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वार्डवासियों के साथ जनहित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान वार्ड की महिलाओं ने नगर परिषद परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर बलकेश, शर्मीला, सलमा बानो, गीता देवी, शारदा देवी, न्यामत बानो, अंजू, कविता सहित वार्ड की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। #tharkiawaazajay #ChuruNews #churu #MahilaCongress #nagarparishad

Churu, Churu | Aug 3, 2026