निर्मली: सुपौल सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा ने अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली का औचक निरीक्षण किया
Nirmali, Supaul | Jun 10, 2026 सुपौल सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा ने बुधवार दोपहर 2बजे अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, डेंटल क्लिनिक, आई क्लिनिक और विभिन्न वार्डों का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की। सिविल सर्जन ने प्रसव कक्ष में भर्ती मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं और भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली