बरेली: बरेली में सट्टे के विरोध का पड़ा भारी असर, महिला का आरोप- घर में घुसकर पीटा, झूठे रेप केस में फंसाने और हत्या की धमकी दी
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर नई बस्ती की रहने वाली अंजुम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर अपने देवर अवरार और देवरानी इशरत पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके देवर और देवरानी कथित तौर पर सट्टे का काम करते हैं, जिससे घर में बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसका विरोध करने पर परिवार