सोहागपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहन राम तालाब में मिला युवक का शव, पुलिस मौके पर, मर्ग कायम
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनराम तालाब में एक युवक का शव मिला है,मामले की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल पर जुट गई है,पुलिस ने सोमवार को लगभग 2:15 बजे बताया है कि कृष्णा केवट का शव मिला है, बताया जा रहा है की मछली मारने युवक गया था तभी वह पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई है।