ब्यौहारी: चरकवाह में डिप्टी रेंजर के साथ चार भाइयों ने की मारपीट, मामला दर्ज
ब्यौहारी के चरकवाह डिप्टी रेंजर के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त घटी जब वन भूमि में प्लांटेशन का कार्य चल रहा था, लेकिन वन भूमि में अवैध कब्जा किए हुए लोगों ने प्लांटेशन के कार्य को रोकने की कोशिश की, मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर ने जब आरोपियों को समझने की कोशिश की तो, आरोपियों ने डिप्टी रेंजर की पिटाई कर दी।,