रफीगंज: चित्रसारी गांव के पास टेंपो को डंफर ने मारी टक्कर, कई लोग हुए घायल
रफीगंज-शिवगंज पथ के चित्रसारी गांव के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। शुक्रवार संध्या 7:00 बजे डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है बच्चों की स्थिति काफी नाजुक है। रफीगंज की ओर से शिवगंज टेंपो जा रही थी।