बिंद: जहाना मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
Bind, Nalanda | Jul 6, 2026 बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग स्थित जहाना मोड़ के समीप रविवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के बृंदावन गांव निवासी किशोर कुमार और ललन राम के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों