पुन्हाना: गांव शिकरावा में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और शिक्षित करने के बारे में लोगों को किया जागरूक
Punahana, Nuh | Mar 29, 2024 मासिक धर्म से संबंधित कई प्रकार की सामाजिक कुरीतियों से ऊपर उठकर सोच में बदलाव लाने के प्रति भी लोगों को बताया गया। कार्यक्रम में करीब डेढ़ सौ लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें 75 फीसदी से ऊपर किशोरी और महिलाएं शामिल हुईं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यौवन, मीनारकी तथा मासिक धर्म से संबंधित अंधविश्वास तथा कुरीतियों के बारे में अवगत कराया गया।