धमतरी: कांग्रेसी पार्षदों ने प्रदर्शन कर कहा, निगम के मेयर झूठ बोल रहे हैं, जानिए पूरा मामला
नगर निगम और पेट्रोल पंप व्यापारी के बीच डीजल पेट्रोल को लेकर लेनदेन के मामले ने अब राजनीतिक रुख अपना लिया है दरअसल अब इस मामले में कांग्रेसी पार्षद भी आगे आ गए है और मेयर पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे है जिसमे उनका कहना है कि मेयर अपनी नाकामी छिपाने पूर्व की कांग्रेस पर विभिन्न आरोप लगा रहे है जबकि यह लेनदेन उन्हीं के कार्यकाल का है