नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर शक्ति दीदी टीम ने छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में बढ़ती छेड़छाड़ और सामाजिक घटनाओं को रोकने के लिए 'मिशन शक्ति' के तहत 'शक्ति दीदी' टीम ने छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और सुरक्षित माहौल के प्रति सचेत किया