बिहार: तलाई पर मोहल्ले से पुलिस ने एक नशेड़ी को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Dec 28, 2024 सोहसराय थाना क्षेत्र के तलाई पर मोहल्ला से नशेड़ी राज किशोर प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार को पुलिस ने शनिवार की रात्रि 8:30 बजे किया गिरफ्तार। इस मामले में सोहसराय थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान शराब के नशे में धुत व्यक्ति चल रहा था। पुलिस के गाड़ी देख भागने लगा पुलिस के द्वारा उसे पकड़ कर थाना लाया गया।