बिहार: सोहसराय स्थित निजी सभागार में स्वास्थ्य विभाग ने एमओआईसी, बीएचएम, स्टोर कीपर और डेटा ऑपरेटरों को दिया प्रशिक्षण
Bihar, Nalanda | Dec 28, 2024 स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोहसराय स्थित निजी सभागार में शनिवार की दोपहर 2 बजे सभी एमओआईसी, बीएचएम, स्टोर कीपर व डेटा ऑपरेटर को ड्रग वैक्सीन डिस्ट्रीव्यूशन सिस्टम के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर सीएस ने कहा कि ऐप काफी पहले लांच किया गया है, लेकिन समय के अनुसार ऐप में सुधार भी किया जा रहा है। जिसकी जानकारी समय-समय पर दी जाती है।