हाथरस: रामलीला ग्राउंड में बाइक खड़ी करने को लेकर दो दुकानदारों में हुई मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड में बीती सोमवार की देर शाम 9:00 बजे के लगभग दो दुकानदारों में बाइक खड़ी करने को लेकर जमकर गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई और मौके पर शोर एवं चीख पुकार सुनकर लोगों की भारी भीड़ लग गई! जिसका वीडियो आज दिन मंगलवार को काफी तेजी से वायरल हो रहा है ! जिसमें साफ़ तौर से मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया है!