खगड़िया: अध्ययन यात्रा से लौटे विधायक बबलू मंडल का खगड़िया में भव्य स्वागत, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का संकल्प
शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू सदर विधायक कार्यालय के कर्पूरी सभागार में सोमवार शाम 4:00 बजे को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल का अध्ययन यात्रा व प्रबोधन कार्यक्रम से लौटने तथा जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला, अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया तथा मिठाई बांट