हाथरस: गांव नगला इमलिया के पास चलती बाइक के आगे कुत्ता आने से बाइक से गिरकर एक मासूम बच्ची और एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला इमलिया के पास चलती बाइक के आगे कुत्ता आ जाने से बाइक से गिरकर एक मासूम बच्ची व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कराया गया। दोनों घायलों का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया है। हादसे में बच्ची का हाथ टूट गया साथ ही व्यक्ति का पैर टूट गया।