चाचौड़ा: चाचौड़ा थाना क्षेत्र में मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के प्रकरण में बड़ी कार्यवाही, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
चाचौड़ा थाना पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी प्रकरण में 8 जून को दो आरोपी राकेश राजपूत, प्रीतम राजपूत ग्राम पटौदी जिला गुना को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया, पीड़ित राम यादव जामनगर गुजरात के बयानों पर मामला दर्ज किया था। पूर्व में 2 मई 2025 को मानव तस्करी बंधुआ मजदूरी प्रकरण में दर्ज मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।