गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक मोबाइल फोन भी किया बरामद
गोविंदगढ़ पुलिस के द्वारा रविवार करीब 6:30 बजे साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ठगी के उपयोग में लिए गए एक मोबाइल फोन को भी बरामद किया है।थानाधिकारी ने की राम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साहुन खान पुत्र इस्माइल खान हरसोली थाना गोविंदगढ़ का निवासी है।