गोविंदगढ़: भैंसड़ावत गांव में खेलते समय गर्म पानी गिरने से 12 साल का बालक गंभीर रूप से झुलसा, अलवर रेफर
गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के भैंसडावत गांव में खेलते खेलते गर्म पानी गिरने से मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे 12 वर्षीय बालक सचिन पांचाल गंभीर रूप से झुलस गया जिसे गोविंदगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया स्थिति गंभीर होने के चलते अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसका उपचार जारी है