गोविंदगढ़: सेमला रोड पर अचानक टूटकर गिरा विद्युत पोल, कवर्ड वायर के कारण बच गई सैकड़ों लोगों की जान
गोविंदगढ़ के सैमला रोड पर शिव मंदिर के समीप शनिवार शाम 6:30 बजे अचानक से विद्युत पोल गिर गया। विद्युत पोल रिहायशी इलाके में गिरा,जहां सैकड़ो लोगों की हलचल थी। कवर्ड वायर होने से लोग बाल बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलने के विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची विभाग के जांच करने की बात कही है।