Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

नगर निगम चुनाव : 50 वार्डों में से 35 में ‘आम आदमी पार्टी’, 9 वार्डों में कांग्रेस पार्टी की जीत 3-3 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी और आजाद उम्मीदवार रहे विजयी होशियारपुर, 5 जुलाई: स्थानीय नगर निगम के 50 वार्डों के लिए आज पड़े वोटों की गिनती के बाद 35 वार्डों में आम आदमी पार्टी, 9 वार्डों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार, 3 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और 3 वार्डों में आजाद उम्मीदवार विजयी रहे। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि समूची चुनाव प्रक्रिया पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 4:00 बजे तक चली, जिसके बाद मतों की गिनती करवाई गई। नतीजों के अनुसार वार्ड नंबर 1 से आजाद उम्मीदवार रजनी बाला 887 वोट लेकर विजयी रही। वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस उम्मीदवार के रमेश कुमार 765 वोट, वार्ड नंबर 3 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रजनी कौर 774 वोट, वार्ड नंबर 4 से भाजपा के उम्मीदवार जतिंदर सिंह सैनी 815 वोट, वार्ड नंबर 5 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण सैनी 1354 वोट, वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक कुमार 994 वोट, वार्ड नंबर 7 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नरिंदर कौर 725 वोट, वार्ड नंबर 8 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मुखी राम रल्ल 1141 वोट, वार्ड नंबर 9 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार गुरबख्श कौर रल्ल 514 वोट, वार्ड नंबर 10 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार जसपाल चेची 983 वोट विजयी रहे। इसी तरह वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस उम्मीदवार रिंपी चौहान 707 वोट, वार्ड नंबर 12 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार संदीप चेची 1106 वोट, वार्ड नंबर 13 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार जतिंदर कौर 902 वोट, वार्ड नंबर 14 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार बलविंदर कुमार 1279 वोट, वार्ड नंबर 15 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार चंद्रावती 1188 वोट,वार्ड नंबर 16 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कमलजीत सिंह 885 वोट, वार्ड नंबर 17 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अमनप्रीत कौर 1050 वोट, वार्ड नंबर 18 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार सुरिंदर कुमार शिंदा 968 वोट, वार्ड नंबर 19 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मनमीत कौर 923 वोट, वार्ड नंबर 20 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार जसवंत राय 717 वोट से विजयी रहे। इसी तरह वार्ड नंबर 21 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार राज रानी बैंस 822 वोट, वार्ड नंबर 22 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार हरिंदर सिंह 470 वोट, वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस उम्मीदवार बलजीत कौर 907 वोट, वार्ड नंबर 24 से कांग्रेस उम्मीदवार बलविंदर कौर को 816 वोट, वार्ड नंबर 25 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार बलजीत कौर को 795 वोट, वार्ड नंबर 26 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अजय कुमार 979 वोट, वार्ड नंबर 27 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मनजोत कौर 627 वोट, वार्ड नंबर 28 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कुलविंदर सिंह 991 वोट, वार्ड नंबर 29 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार नीरज रानी को 895 वोट, वार्ड नंबर 30 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार बलविंदर कुमार 896 वोट से विजयी रहे। इसी तरह वार्ड नंबर 31 से कांग्रेस उम्मीदवार नवजोत कटोच को 560 वोट, वार्ड नंबर 32 से कांग्रेस उम्मीदवार अलका 487 वोट, वार्ड नंबर 33 से आजाद उम्मीदवार रणजीत चौधरी 637 वोट, वार्ड नंबर 34 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार राजेश्वर दयाल बब्बी 921 वोट, वार्ड नंबर 35 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार हरप्रीत कौर 949 वोट, वार्ड नंबर 36 से कांग्रेस उम्मीदवार मीना कुमारी 765 वोट, वार्ड नंबर 37 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार परमजीत कौर 676 वोट, वार्ड नंबर 38 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार दृपन सैनी 709 वोट, वार्ड नंबर 39 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अंजना बरमी 598 वोट, वार्ड नंबर 40 से आजाद उम्मीदवार जगविंदर सिंह 331 वोट, वार्ड नंबर 41 से भाजपा उम्मीदवार गितिका अरोड़ा 765 वोट, वार्ड नंबर 42 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार जसविंदर कौर 654 वोट, वार्ड नंबर 43 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार नीलम रानी 765 वोट, वार्ड नंबर 44 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार प्रदीप कुमार 710 वोट, वार्ड नंबर 45 से कांग्रेस उम्मीदवार तनीषा शर्मा 780 वोट, वार्ड नंबर 46 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अजय कुमार वर्मा 920 वोट, वार्ड नंबर 47 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कमलेश रानी 788 वोट, वार्ड नंबर 48 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार तीर्थ राम 632 वोट, वार्ड नंबर 49 से भाजपा उम्मीदवार कमलजीत 482 वोट व वार्ड नंबर 50 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार सुखविंदर कौर 579 वोटों से विजयी रही।