तिलहर: पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक अभियुक्त को सरयू पुलिया से गिरफ्तार कर जेल भेजा
दरअसल थाना तिलहर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त रचित यादव को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त तिलहर थाना क्षेत्र के डडिया गांव का रहने वाला है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।