तिलहर: कटरा पुलिस ने हुलासनगला पुल से 512 ग्राम फाइन क्वालिटी अफीम के साथ किया गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹1,56,000
दरअसल थाना कटरा पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस में तस्कर सैफ मियां को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिसकी तलाशी लेने पर 512 ग्राम फाइन क्वालिटी की अफीम बरामद हुई है। जिसकी कीमत 1,56000 बताई गई है। फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।