दरभंगा: हल्की बारिश में चिकनी मिट्टी बनी मुसीबत, कई वाहन सवार फिसलकर गिरे; स्थानीय रिपोर्टर ने पेश की मानवता की मिसाल
दरभंगा में एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। यह एलिवेटेड ब्रिज एकमी से सैदनगर, हाजमा चौराहा, लहेरियासराय टावर और बेता होते हुए दरभंगा स्टेशन तक बनाया जाना है। निर्माण कार्य के कारण इन दिनों कई जगहों पर सड़क की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। ताजा तस्वीरें सैदनगर की हैं, जहां हल्की बारिश के बाद सड़क पर फैली चिकनी मिट्टी के कारण फिसलन काफी बढ़ गई। हालात...