धौलपुर: रैन बसेरों का किया गया रियलिटी चैक, रेलवे स्टेशन पर ठिठुरते मिले यात्री, मिली अव्यवस्थाएं
जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी में गरीब, बेसहारा, मजदूर और बाहर से आने वाले लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। नगर परिषद धौलपुर द्वारा शहर में दो रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। पहला रैना बसेरा तीर्थराज मचकुंड रोड पर बना हुआ है और दूसरा धूलकोट रोड पर निहालगंज थाने के सामने संचालित किया जा रहा है। रात को इन दोनों रैन बसेरों का रियलिटी चैक किया तो यहां गद्दों