धौलपुर: सिविल डिफेंस टीम को 7 महीने से नहीं मिला वेतन
आपदा प्रबंधन विभाग की सिविल डिफेंस टीम धौलपुर में लगे युवकों को पिछले 7 महीने से वेतन नहीं मिला है। जिस कारण उनका परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इसे लेकर वे जिला कलेक्टर तक गुहार लगा चुके हैं। विभागीय बाबुओं से भी भुगतान कराने के लिए कई बार मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन फिर भी उन्हें अब तक वेतन नहीं मिला है। जिस कारण उनके सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।