डीग: ब्रज चौरासी कोस परिक्रमार्थीयों की सेवा में जिला अस्पताल में ठंडाई, ओआरएस और बिस्कुट वितरित किए गए
भीषण गर्मी के बीच ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल डीग की ओर से मंगलवार को सेवा कार्य आयोजित किया गया। जिला अस्पताल के समीप परिक्रमार्थियों को ठंडाई, ओआरएस के घोल, बिस्कुट सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर राहत प्रदान की गई।