कोल: थाना अकराबाद पुलिस टीम ने 1 शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस सहित थाना क्षेत्र अंतर्गत से किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Mar 20, 2024 SSP संजीव सुमन द्वारा अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। SSP द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अकराबाद पुलिस टीम ने अभियुक्त सोमवीर यादव पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गोकुलपुर थाना सिकंद्राराऊ को 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 1 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने मंगलावर को जेल भेज दिया है।