तिर्वा: तिर्वा पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार, छेड़छाड़ और धमकी के मामले में भेजा गया जेल
Tirwa, Kannauj | Jun 26, 2026 तिर्वा। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के तमंचा और कारतूस के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।