बिसौली: परसिया गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, बाइक सवार युवक घायल हुआ
बिसौली-दबतोरी रोड पर गांव परसिया के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को शुक्रवार को रात्रि में 9 बजे करीब उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया। घायल टिंकू पुत्र मोहर सिंह ने बताया कि वह दबतोरी की ओर से बाइक से वापस आ रहा था।