कन्नौज: भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पर नेत्रहीन ससुर के अपहरण का आरोप, एसपी कार्यालय में दिया गया शिकायती पत्र
भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पर नेत्रहीन ससुर के अपहरण का आरोप कन्नौज में सियासी हलचल तेज हो गई है,जहां भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति पर नेत्रहीन बुजुर्ग के अपहरण का गंभीर आरोप लगा है। मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव का बताया जा रहा है… जहां दिनदहाड़े बुजुर्ग को ले जाने की बात सामने आई है ।