श्रीनगर: राय टोला श्रीनगर में छोटी नहर पर घर बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को दिया आवेदन
खुट्टी धुनैली पंचायत के वार्ड नंबर सात राय टोला में सोमवार को दस बजे नहर के जमीन को अतिक्रमण कर एक व्यक्ति द्वरा टीन फूस का घर बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों के द्वारा अंचल अधिकारी व थाना में आवेदन दिया गया है। ग्रामीण संजीत कुमार सुमन, राकेश कुमार, फेकानंद राय, टुनटुन राय, उमा देवी, भूपदेव राय आदि ने नहर पर घर बनाए जाने का विरोध किया है।