लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने फरीद (20) और शानू (21) को गिरफ्तार कर चोरी हुए करीब 90 प्रतिशत सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पीड़िता रफीकुन निशा परिवार संग देवा शरीफ गई थीं।