फारबिसगंज: कल्याण छात्रावास पर अवैध कब्जे को लेकर फारबिसगंज एसडीओ को सौंपा गया ज्ञापन
फारबिसगंज कॉलेज के दक्षिण दिशा में अवस्थित अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण छात्रावास पर गैर एससी एसटी लोगों द्वारा सपरिवार कब्जा जमाकर रखने को लेकर गुरुवार को एक बजे अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ फारबिसगंज अनुमंडल अध्यक्ष विद्यानंद पासवान और पूर्व युवा राजद जिला उपाध्यक्ष युवराज यादव के द्वारा एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया।