बागपत: जवाहरपुर मेवला में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, 150 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए
शुक्रवार की सुबह करीब साढे 11 बजे भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला ने कहा कि पेड़ लगाना पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है, लेकिन उससे भी अधिक जरूरी उसकी नियमित देखभाल करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना चाहिए। वृक्षों से पर्यावरण संतुलित रहता है।