जांजगीर: सोनाईडीह गांव में सांप के डसने से 9 वर्षीय लड़के की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर-चाम्पा के बम्हनीडीह क्षेत्र के सोनाईडीह गांव में सांप के डसने से 9 वर्षीय तरुण विश्वकर्मा की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. दरअसल, सोनाईडीह गांव के दिलीप विश्वकर्मा का उसका 9 वर्षीय बेटा तरुण विश्वकर्मा घर में सोया था, इस दौरान सांप ने उसे डस लिया।