बौंली: बौंली में मौसम का मिजाज फिर बदला, तीन दिनों की राहत के बाद घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित
नगर पालिका मुख्यालय बौंली पर तीन दिनों की राहत के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला नजर आया।आज शनिवार सुबह 6:00 से ही बौंली में घना कोहरा छा गया। विजयगढ़ पहाड़ी कोहरे की चादर ओढ़े नजर आई। वहीं पूरे कस्बे को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया। घने कोहरे के चलते दृश्यता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। हालांकि वर्तमान का कोहरा फसलों के लिए अनुकूल माना जा रहा है।