कानपुर: जलेश्वर मंदिर परिसर में हाई टेंशन लाइन पर गिरी पेड़ की टहनी, लगातार हो रहा शॉर्ट सर्किट, भक्तों की जान पर बनी खतरा
केशवपुरम स्थित जलेश्वर मंदिर के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में मंदिर परिसर में लगे पेड़ की टहनी टूट कर गिर गई है। जिसकी वजह से लगातार शॉर्ट सर्किट हो रहा है।ऐसे में पेड़ में करंट भी उतर सकता है और मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों की जान पर भी बन सकती है।पुजारी ने रविवार सुबह 10:00 बजे बताया केस्को में फोन किया जा रहा है लेकिन फोन स्विच ऑफ बता रहा है।