धनवार: मुखिया ने किया पीसीसी पथ का शिलान्यास, ग्रामीणों को होगी सहूलियत
धनवार प्रखंड अंतर्गत महेशमरवा पंचायत के ग्राम महेशमरवा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। झारखंड सरकार की जिला योजना अनावद्ध निधि योजना के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंच पथ में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को पंचायत की मुखिया सोनिया देवी द्वारा किया गया।