सिधौली: मनवा चौकी के पास तेज रफ्तार दो बाइकों में सड़क पर हुई जोरदार टक्कर, एक युवक की हुई मौत
जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के मनवा चौकी के पास सड़क पर तेज रफ्तार दो बाइक में अचानक जोरदार टक्कर हो जाने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ जिसकी मौके पर ही गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण मौत हो गई थी मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है परिवार में मातम का माहौल है।