अररिया: अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के फरासूत गांव में लगी आग, एक घर जलकर हुआ राख
Araria, Araria | Apr 1, 2025 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के फरासूत गांव के वार्ड संख्या 03 में मंगलवार को एक भीषण आग लग गई. जानकारी के अनुसार, यह आग पोआल की ढेर में अचानक लगी, जिससे पास ही स्थित एक घर में आग फैल गई और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. इस घटना में दो गायें भी झुलस गईं.