वाड्रफनगर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 22 वारंटियों को किया गिरफ्तार
वाड्रफनगर सोमवार जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिलेभर में चलाए गए अभियान के दौरान मात्र 12 घंटे के भीतर 22 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।