रीठी रेलवे स्टेशन पर पेयजल संकट, यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए टैंकरों का सहारा
कटनी-बीना रेलखंड के रीठी रेलवे स्टेशन पर इन दिनों पेयजल की गंभीर समस्या यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। स्टेशन पर शुद्ध पीने के पानी की उचित व्यवस्था न होने से यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करते हुए प्यास से जूझना पड़ रहा है। रीठी स्टेशन से कटनी, पन्ना और दमोह जिले के दर्जनों गांवों के लोग रोजाना यात्रा करते हैं,