महोबा: कीरत सागर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Mahoba, Mahoba | Apr 15, 2026 विद्युत विभाग कार्यालय पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी में भारी बिल और बार-बार बिजली कटौती से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने गलत बिलिंग और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम शिवध्यान पांडेय ने जांच के निर्देश दिए और समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।