जांजगीर: जांजगीर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिया बड़ा बयान
जांजगीर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि 'पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को कहा था, नारी शक्ति वंदन विधेयक को पारित करवाइए, श्रेय लेना है तो ले लीजिए, हम सरकारी खर्च से आपकी फ़ोटो छपवाएंगे'. उन्होंने कहा, कांग्रेस नहीं चाहती कि महिला आरक्षण लागू हो, इसलिए कांग्रेस ने विरोध करते बिल को गिरा दिया, यही कांग्रेस की निकृष्ट मानिसकता है.